Press "Enter" to skip to content

दिन के पारे में आई 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, न्यूनतन तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर सहित जिले भर में हल्की शीतल लहर का असर देखने में आ रहा है जिससे पिछले चौबीस घंटे में दिन के पारे में सबसे ज्यादा 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। वहीं रात का पार भी एक डिग्री लुढ़क गया है। रविवार की शाम ढलते सूरज के साथ शहर के आसमान पर बादल ऐसे छा गए जैसे झाग बनकर बिखर गया हो। यह सुंदर नजारा देखते ही बन रहा था। शिवपुरी शहर का रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा।


एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम पारा 27 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस था। शीतल लहर के कारण दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। माैसम का रुख इसी तरह बना रहा तो आने वाले कुछ दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!