शिवपुरी: डिप्टी रेंजर का 5 हजार रु. लेनदेन का ऑडियो वायरल वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने दलालों के कहने पर ट्रैक्टर छोड़ दिया। कार्रवाई ना करने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। ग्रामीण द्वारा 5 हजार रुपए डिप्टी रेंजर को दे दिए। शेष रकम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। दूसरे ग्रामीण ने डिप्टी रेंजर से इस संबंध में बातचीत की जिसकी बातचीत का ऑडियो वायरल सामने आया है।
दर्शन पुत्र दाताराम धाकड़ निवासी बूढ़दा का कहना है कि वह करियारा गांव में डीजल इंजन उठाने गया था। ट्रैक्टर खराब होने पर ठीक कराया और सुबह 6 बजे लौट रहा था। तभी डिप्टी रेंजर दो-तीन लोगों के साथ कार से मिले। चूंकि ट्रॉली में छौले की लकड़ियां पड़ी थीं, जिसे लेकर डिप्टी रेंजर ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन चौकी ले गए और खैर की लकड़ियां डालकर राजसात करने की धमकी देने लगे।
ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़ने के एवज में 30 हजार रु. रिश्वत की मांग की। एडवांस 5 हजार रुपए ग्रामीण से मांगकर लाए और डिप्टी रेंजर को दे दिए। डिप्टी रेंजर से उक्त रिश्वत मामले को लेकर सरवन के परिचित युवक ने डिप्टी रेंजर मनोज दोहरे से फोन पर बातचीत की। रिश्वत के 5 हजार रुपए मिलना स्वीकार किया। दो दलालों का जिक्र करते हुए डिप्टी रेंजर दोहरे ने कहा कि वह बाकी रुपए कल्लू और और लल्ली से ले लेंगे। फिर चाहे दोनों यह राशि कहीं से भी लाकर दें। क्योंकि दोनों के कहने पर उसने ट्रैक्टर छोड़ा था। इस मामले में एसडीओ और डीएफओ से भी शिकायत की है। अधिकारियों ने जांच कार कार्रवाई की बात कही है। हालांकि फास्टसामाचार इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मैंने पैसे नहीं लिए
किसी मेटर पर मेरे पास कॉल आया था। मैंने कहा था कि आप मेरी इससे-उससे बात क्यों कराते हो, खुद किया करो। मैंने इन लोगों से किसी तरह के पैसे नहीं लिए हैं। – मनोज दोहरे , डिप्टी रेंजर, सब रेंजर सतनवाड़ा
जांच कराएंगे
लिखित शिकायत के आधार पर हम एसडीओ और डीएफओ से बातचीत करके जांच कराएंगे। यदि डिप्टी रेंजर दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी। – केपीएस धाकड़, रेंजर, वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा

डिप्टी रेंजर का रिश्वत से भरा ऑडियो वायरल, कहा की हमारी इज्जत तो रहना चाहिए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment