शिवपुरी: शहर के पोहरी बस स्टैंड पर एक चोर ने एक बस चालक की बाइक चोरी कर ली। युवक को अन्य बसों के स्टाफ ने बाइक चुराते हुए पकड़ लिया। इसके बाद युवक को बंधक बना लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि कुछ देर बाद युवक को बाद में छोड़ दिया गया। युवक नशे में धुत था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम एक युवक शीतला बस के चालक राजू की बाइक धक्का देकर ले जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी अन्य बस के ड्राइवर ने देख लिया। उक्त ड्राइवर ने जब युवक से पूछा कि यह बाइक कहां ले जा रहा है। इस पर युवक ने उसे बताया कि यह बाइक मेरी है और मैं इसे ले जा रहा हूं। युवक के इस जबाब पर ड्राइवर ने युवक से बाइक चाबी से स्टार्ट कर ले जाने के लिए कहा तो युवक का कहना था कि वह तो ऐसे ही बाइक चलाता है।
इसी दौरान अन्य बसों के ड्राइवर, क्लीनर आदि इकट्ठे हो गए और अपने साथी ड्राइवर राजू की बाइक पहचान ली इसके बाद युवक को पकड़कर मारा पीटा और उसे रस्सी से बांध कर उसके बारे में जानने का प्रयास किया। युवक नशे में धुत था। युवक ने जब काफी पूछताछ के बाद कुछ नहीं बताया।
काफी देर तक तमाशा चलता रहा इस दौरान न ही मौके पर पुलिस पहुंच सकी और न ही डायल हंड्रेड। इस बीच नशे में धुत्त युवक का नशा कम हो चुका था वह गिड़गिड़ाने लगा युवक का कहना था कि वह नशे में धुत्त हो गया था उसे कुछ पता नहीं हैं। युवक के माफीनामे को स्वीकार कर कुछ देर बाद युवक को बस ड्राइवरों ने जाने दिया। इस घटना का एक वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पोहरी बस स्टेण्ड पर बंधक बनाकर युवक को पीटा, बाइक चुराकर भाग रहा था युवक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment