शिवपुरी: शहर में आज ग्राहक दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने ग्राहकों का सम्मान किया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मीडया प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहकों के हित लिए कार्य करती है। आज देश राष्ट्रीय ग्राहक दिवस मना रहा है। इसी उपलक्ष्य पर आज शिवपुरी शहर के मुख्य मॉल एवं छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों पर जाकर ग्राहकों का सम्मान किया गया है साथ ही छोटे बड़े प्रतिष्ठानों के संचालको से ग्राहकों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखकर कार्य करने की अपील की गई है। आज शहर के वी मार्ट, जियो मार्ट, रिलायंस मार्ट पर जाकर ग्राहकों की समस्याओं के वारे में जाना साथ ही उनका सम्मान किया।
मॉल के बाहर जनरेटर हटाने की उठाई मांग
आज अखिल भारतीय ग्राहक महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने मॉल के सामने रखे बड़े बड़े जनरेटरों को हटाए जाने का भी मुद्दा उठाया। जिला अध्यक्ष चेतन सिंह रघुवंशी का कहना था कि नगरपालिका छोटे एवं बड़े प्रतिष्ठानों के प्रति समान व्यवहार नहीं करती है। एक ओर छोटे दुकानदारों के आगे से अतिक्रमण की कार्रवाई करते हुए उनके क्षणिक अतिक्रमण तोड़ दिए जाते है इसके अतिरिक्त कभी भी छोटे दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही कर दी जाती है। जबकि बड़े मॉल सहित कई बैंकों के सामने बड़े बड़े जनरेटरों को रखा गया है। इन जनरेटरों को हटाए जाने के नाम नगरपालिका के अधिकारी नोटिस देकर खानापूर्ति का काम कर लेती है। जो कि न्याय संगत नहीं है। नगरपालिका को सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करना चाहिए।

SMART POINT के बाहर रखा अतिक्रमण के जनरेटर, हटाने की अपील की / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
- 15 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई / Shivpuri News
- CM दौरे से पहले BJP-कांग्रेस के 15 पार्षदों का शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष हटाने की मांग पर शहर में रैली / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment