शिवपुरी: कोलारस में तेंदुआ थाना क्षेत्र के कार्या गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात बदमाश आया और आशा कार्यकर्ता के बेहोश करके सोने की चैन, अंगूठी व झुमकी निकालकर भागा। आशा कार्यकर्ता को इलाज के लिए कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गायत्री 58 पत्नी महावीर जैन निवासी ग्राम कार्या शुक्रवार की दोपहर आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर खड़ी थीं। गायत्री जैन ने बताया कि मुंह पर कपड़ा बांधकर आए युवक ने बोला कि आंटी जी राधे-राधे और जैसे ही बदले में राधे-राधे कहकर जवाब दे दिया। तभी युवक ने आकर मुंह पर कपड़ा लगा दिया, जिससे वह तुरंत बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो चक्कर आ रहे थे। गले की ढाई तौला सोने की चैन, अंगूठी व झुमकियां गायब थी।
आवाज देकर आंगनबाड़ी सहायिका को बुलाया। स्कूल के शिक्षक भी आ गए। चक्कर आने पर कुर्सी लाकर बिठाया। इसके बाद घर वालों तक सूचना भिजवाई। परिजन कोलारस अस्पताल लाए। जहां महिला को भर्ती कर लिया गया। इधर घटना की सूचना पर तेंदुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आशा कार्यकर्ता को बयान दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिसमें महिला ने पुलिस को पूरी घटना बताई, अब पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

आशा कार्यकर्ता को बेहोश कर बदमाश ने सोने की चैन, अंगूठी व झुमकी ले गए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment