शिवपुरी के पिछोर न्यायालय के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट रोहित रघुवंशी ने राशन की कालाबाजारी के मामले में आज पिछोर की भाजपा जिला मंत्री के पति सहित 3 लोगों को दोषी मानते हुए 1 साल की कैद सहित 3-3 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में पैरवी एडीपीओ राकेश रोशन ने की थी।
अभियोजन के मुताबिक 17 नबंवर 2010 को प्रशासन की टीम ने शरद कोठारी के गोदाम में लीड संस्था खनियांधाना का पीडीएस गेंहू 676.54 क्विंटल और पिछोर मंडी प्रांगण में 1407.79 क्विंटल गेंहू बरामद किया था। यह गेंहू राशन की दुकानों पर वितरित होने जाना था। इस मामले में खाद्य विभाग ने लीड संस्था खनियांधाना प्रबंधक केके राजोरिया, ओमप्रकाश पुत्र कौशल चंद्र जैन निवासी जैन मंदिर के सामने पिछोर अध्यक्ष जिला थोक उपभोक्ता भंडारण शिवपुरी और बालकृष्ण पुत्र जगन्नाथ प्रसाद रावत निवासी नवाब साहब रोड हरिजन थाने के सामने के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया।
पूरे मामले में सुनवाई के बाद पिछोर कोर्ट ने तीनो आरोपियों को 1 साल की कैद और तीन-तीन हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। यहां बता दें कि आरोपी केके राजोरिया निवासी चांदनी चौक पिछोर खुद एडवोकेट होने के साथ भाजपा जिला मंत्री पूनम राजोरिया के पति है।

राशन की कालाबाजारी के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 3 हजार जुर्माना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment