Press "Enter" to skip to content

फल समझकर रतनजोत के बीज खाने से 4 बच्चों की तबीयत बिगड़ी जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भैंसदा गांव में गुरुवार की शाम 4 बच्चों ने खेल-खेल में फल समझकर रतनजोत के बीज खा लिए,जिससे बच्चों की हालत बिगड़ गई.रतनजोत बीज खाने के करीब आधे घंटे बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टियां होना शुरू हुई हो गई बच्चों की ऐसी हालत देखकर घबराए परिजन तुरंत बच्चों को इलाज के लिए पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है.बीमार सभी बच्चे 4 से 7 वर्ष के बीच है.
बच्चों ने खेल खेल में खाए रतनजोत के बीज खाए:
जानकारी के अनुसार भैंसदा गांव के आदिवासी बस्ती के निवासी अजय पुत्र भोला उम्र 5 वर्ष,गुलशन पुत्र होतम उम्र 6 वर्ष रवीना पुत्र पहलवान उम्र 3 वर्ष,राखी पुत्र कमलेश उम्र 7 वर्ष गुरुवार की शाम अपने घर के पास खेल रहे थे तभी बच्चों ने खेल खेल में फल समझकर रतनजोत के बीज तोड़कर खा लिए जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ गई.परिजनों द्वारा सभी बच्चों को पहले पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां से गंभीर स्थिति के चलते सभी बच्चों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!