बक्सपुर विद्यालय में मना वीर बाल दिवस
बदरवास : गुरु गोविंदसिंह जी के दोनों साहबजादे जोरावरसिंह और फतेह सिंह के बलिदान को आज भी इतिहास की सबसे बड़ा बलिदान माना जाता है।अत्याचारी के आगे तनकर खड़े रहने और धर्म रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने के यह घटना मिसाल बन गई है ,यह बात बदरवास के शासकीय मिडिल स्कूल बक्सपुर में वीर बाल दिवस सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविन्द अवस्थी ने कही।
वीर बाल दिवस सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोविंदसिंह और उनके अमर साहिबजादे जोरावरसिंह,फतेहसिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन विद्यालय के शिक्षक गोविन्द अवस्थी,जितेंद्र शर्मा,गंगा यादव,सुनील ओझा,प्रसन्न यादव ने किया। गुरु गोविंदसिंह और अमर वीर जोरावरसिंह, फतेहसिंह के अमर बलिदान और जीवन चरित्र से विद्यार्थियों को परिचित कराते हुए प्रधानाध्यापक गोविन्द अवस्थी ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंदसिंह के चार साहिबजादों में से सबसे छोटे जोरावरसिंह और फतेहसिंह के सामने एक तरफ धर्म और राष्ट्र था तो दूसरी तरफ जीवन था लेकिन उन्होंने अपने धर्म की खातिर बलिदान का मार्ग चुना और इस्लाम कबूलने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
जोरावरसिंह और फतेहसिंह अपनी वीरता और आदर्श से ऐसा उदाहरण प्रस्तुत कर गए जो आज भी अनुकरणीय और गौरवशाली है। उन्होंने अपने देश और धर्म की खातिर हंसते हंसते नौ वर्ष और छह वर्ष की अल्पायु में अपना बलिदान दे दिया लेकिन अन्याय के आगे कभी झुकना स्वीकार नहीं किया।शिक्षक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि ऐसे अमर बाल वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने की सभी को आवश्यकता है और राष्ट्र इन महान बाल सपूतों जोरावरसिंह और फतेहसिंह को याद कर गौरवान्वित हो रहा है।

राष्ट्र गौरव हैं अमर बाल शहीद जोरावरसिंह और फतेहसिंह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गौरव सिंघल को PIC से हटाने के आदेश पर कोर्ट की रोक, राज्य शासन के फैसले तक यथास्थिति कायम / Shivpuri News
- नए सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला नगर पालिका शिवपुरी का कार्यभार / Shivpuri News
- अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

- 20 साल से जोत रहे खेत में विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला; पिता-पुत्र घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News









Be First to Comment