शिवपुरी: मध्यप्रदेश में नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी है.प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर शिवपुरी जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं.गुरुवार को जिला मुख्यालय पर हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से पत्र लिखकर सरकार से नियमितीकरण की मांग की. इसके साथ ही हड़ताली कर्मचारियों ने कर्मचारियों ने शिवपुरी विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के कार्यालय पर पहुंचकर नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और खून से लिखा एक पत्र कार्यालय प्रभारी को सौंपा है.इस मौके पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन्म से लेकर मृत्यु तक स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बड़े लगन के साथ किया जा रहा है किंतु सरकार उन्हें नियमितीकरण के साथ मंहगाई भत्ता, मेडिकल सहित अन्य लाभ नहीं दे रही है जो अन्य कर्मचारियों को दिये जा रहे हैं.संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि इस बार जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएम के नाम खून से खत लिखकर की नियमितीकरण की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment