शिवपुरी: खनियांधाना ब्लॉक के बाघौली गांव में कार्यकर्ता ने गृहस्थी के सामान के साथ आंगनबाड़ी केंद्र पर परिवार सहित रहने लगी है। कार्यकर्ता द्वारा अवैध कब्जे के कारण आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं हो पा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी का कहना है कि कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। जानकारी के मुताबिक खनियांधाना सेक्टर-3 के तहत आने वाली मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बाघौली में कार्यकर्ता मीना यादव परिवार सहित आंगनवाड़ी भवन में गृहस्थी का सामान रखकर रह रही हैं।
इस कारण मिनी आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं हो पा रहा है। गांव के बच्चे, किशोरी और महिलाओं को सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्यकर्ता पर कार्रवाई तो दूर अधिकारी आंगनबाड़ी भवन तक खाली नहीं करा रहे हैं। इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ देवेंद्र सुंदरियाल ने कहा कि व्यक्ति की जिस जमीन पर आंगनबाड़ी भवन बना है, उस पर कब्जा करना चाहते हैं। मामले की जांच कराकर कार्रवाई कर रहे हैं। भवन से कब्जा हटवाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का व्यवस्थित तरीके से संचालन कराया जाएगा।
इकलौते हैंडपंप पर भी कब्जे की कोशिश: आंगनबाड़ी भवन के आगे सरकारी हैंडपंप पर भी कब्जे की कोशिश चल रही है। गांव में पहले से दो हैंडपंप पर दूसरे दबंग कब्जा कर चुके हैं। गांव की दूसरी महिलाओं को आंगनबाड़ी से केंद्र का लाभ मिलना तो दूर हैंडपंप का पानी भरने से रोका जा रहा है। पानी को लेकर पिछले दिनों एक परिवार पर हमला कर दिया। हमला करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पति धीरज यादव सहित अन्य लोगों पर खनियांधाना थाने में एफआईआर दर्ज है।

आंगनवाड़ी पर किया कार्यकर्त्ता ने कब्जा, DPO बोलें करेंगे कार्रवाई, बाघौली का मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment