शिवपुरी: सर्किल जेल बड़ौदी के पीछे नगर पालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड पर झूलती हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर करीब 15 गायों की मौत हो गई थी। गायों की मौत के दूसरे दिन बिजली कंपनी के अधिकारी ट्रेचिंग ग्राउंड पर पहुंचे। लाइन ऊंची करने के लिए आनन फानन में दो खंभे लाकर साइट पर डाल दिए हैं। लेकिन कचरे के ढेर लगे होने से काम चालू नहीं हो पाया है। जिससे झूलते तारों का फिलहाल समाधान नहीं निकल सका है। ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरे के ढेर के ठीक ऊपर से 11 केवी हाइटेंशन लाइन झुकने से एक-एक करके गायों की चपेट में आने से मौत हो गई।
मामला सार्वजनिक होते ही बुधवार को बिजली कंपनी के अधिकारी ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंच गए। झुकी लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए 11.50-11.50 मीटर के दो लाकर रख दिए हैं। लेकिन कचरे के ढेर पड़े होने से खंभे लगाने का काम शुरू नहीं हो सका। बिजली कंपनी के एसई संदीप कालरा खुद पहुंचे और हालात देखे। वहीं नगर पालिका जेसीबी चलाकर कचरे के ढेरों को व्यवस्थित करने में लगी है।
गायों की मौत पर बजरंग दल ने जांच की मांग रखी
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। गायों की मौत को लेकर ज्ञापन सौंपा है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि गायों की मौत किसकी लापरवाही से हुई है, इसकी जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
कचरे के ढेर लगे होने से काम शुरू नहीं करा पाए
बिजली कंपनी के एसपी संदीप कालरा ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड पर गया था। हमने दो खंभे लाकर रख दिए हैं। ठेकेदार के लिए वर्क ऑर्डर भी दे दिया है। लेकिन ग्राउंड पर कचरे के ढेर लगे होने के कारण काम शुरू नहीं करा पाए। कचरा हटते ही खंभे लगाकर लाइन ऊंची करवा देंगे।

कचरे के ढेर के कारण खम्बे नहीं लगे, 15 गाय की मौत का मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गौरव सिंघल को PIC से हटाने के आदेश पर कोर्ट की रोक, राज्य शासन के फैसले तक यथास्थिति कायम / Shivpuri News
- नए सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला नगर पालिका शिवपुरी का कार्यभार / Shivpuri News
- अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

- 20 साल से जोत रहे खेत में विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला; पिता-पुत्र घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News









Be First to Comment