शिवपुरी: कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में पीएस होटल के पास ट्रक ड्राइवर की मारपीट कर हुई लूट का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है.पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से लूटा गया मोबाइल और एक चांदी का एक कड़ा बरामद किया है.आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है जिससे और भी वारदातों का खुलासा हो सके.
ट्रक ड्राइवर को दो बदमाशों ने लूटा था:
शिवपुरी सिटी कोतवाली क्षेत्र में 15 नवंबर की रात होटल पीएस के पास ट्रक ड्राइवर सुनील वर्मा के साथ दो अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर उसकी जेब मे रखे 19 हजार रुपए एक चांदी का कड़ा और मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे.पीड़ित ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी.पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था.
कंट्रोल रूम में एसपी ने किया लूट का खुलासा
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और लूटे गए मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने आरोपियों से लूट का माल मोबाइल फोन और एक चांदी का कड़ा बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है जिससे और भी लूट व चोरी की वारदातों का पता चल सके.

शिवपुरी पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से हुई लूट का खुलासा किया, 3 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment