Press "Enter" to skip to content

बेटे की हत्या करने वाले आरोपी जमानत पर हैं बाहर राजीनामा का बनाते हैं दबाव / Shivpuri News

शिवपुरी में 23 अप्रैल 2022 को हरभजन की हत्या करने वाले आरोपी वृंदावन लोधी एवं मोहनगिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन वह अब जमानत पर बाहर आ गए हैं और राजीनामा करने एवं साक्षियों को गवाही न देने पर लगातार दबाव बना रहे हैं.

जानकारी के अनुसार रामप्रसाद बघेल पुत्र पप्पू लाल बघेल निवासी ग्राम भाड़ौता तहसील कोलारस ने बताया कि मेरे बेटे हरभजन की हत्या वृंदावन लोधी एवं मोहन गिरी ने की थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन अब जमानत पर बाहर आ गए हैं और आए दिन राजीनामा करने एवं साक्षियों को गवाही न देने पर डराया धमकाया जा रहा है.

यह था मामला

रामप्रसाद बघेल ने बताया कि 23 अप्रैल 2022 को आरोपी भाड़ौता रोड पर बेटे को लेकर गए यहां पर शराब का सेवन कराया और अधिक मात्रा में सेवन करने के बाद उसके साथ मारपीट की एवं रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ से लटका दिया जिससे बेटे की मौत हो गई. कोलारस में पुलिस ने गिरफ्तार कर 302 की धारा में जेल भेज दिया था.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!