शिवपुरी में झांसी-शिवपुरी लिंक रोड से सटे हुए माधव नेशनल पार्क में एकाएक आग की लपटें उठती देखी गई। नेशनल पार्क की सीमा से होकर गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
इस बीच गुजरने वाले राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर पंहुचे वनकर्मी भी भड़की आग के आगे असहाय दिख रहे थे। वनकर्मी हाथों में पेड़ की पतली पत्तों वाली टहनियां भड़की आग पर पीट रहे थे। हालांकि नेशनल पार्क के अधिकारियों ने इस आग को अपने हाथों से लगाना बताया।
टाइगर रिजर्व की चल रही है तैयारी
माधव नेशनल पार्क को टाइगर रिजर्व बनाए जाने की तैयारी जोरों पर चल रहीं हैं 15 जनवरी को तीन बाघ माधव नेशनल पार्क लाए जाने हैं। जानकारी के अनुसार शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर ठाकुर बाबा मंदिर के पीछे वाले हिस्से में आग भड़क गई। आग तेज गति से जंगल मे फैल रही थी। आग को फैलता देख गुजरने वाले राहगीरों ने सूचना नेशनल पार्क के अधिकारियों सहित फायरब्रिगेड को दी।
कुछ देर बाद मौके पर कई वनकर्मी पहुंच गए जिनके द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। चूंकि आग जंगल की सूखी घास में भड़की हुई थी। इसके चलते आग तेज रफ्तार से जंगल में फैल रही थी
हालांकि बाद में पता चला कि पार्क में कई स्थानों पर पुरानी घास को हटाने के लिए पार्क प्रबंधन हर बार ऐसा करता है। गौरतलब है कि दो रोज पूर्व माधव नेशनल पार्क के इसी क्षेत्र में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सहित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया टाइगर प्रोजेक्ट की तैयारियों का जायजा लेने सेलिंग क्लब पहुंचे थे।
माधव नेशनल पार्क के सीसीएफ उत्तम शर्मा का कहना है कि हर बार पुरानी व बेकार घास को हटाने के लिए आग लगाकर उसे साफ कराया जाता है। जिससे नई घास उग सके। यह एक रूटीन प्रक्रिया है।

माधव नेशनल पार्क में लगी आग, CCF बोलें की नई घास उग सके इसलिए लगाई आग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment