शिवपुरी: पोहरी में शनिवार को महिला नसबंदी कैंप में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले ने रविवार की सुबह तूल पकड़ लिया. जिला अस्पताल पहुंचे मृतिका के परिजनों ने मौत के कारणों का पता लगाने और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है. दरअसल शनिवार को पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया था.
जहां सर्जन डॉक्टर पीके खरे द्वारा 50 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किए गए.इसी कैंप में नसबंदी ऑपरेशन कराने पहुंची कौशल्या पत्नी सुमन आदिवासी उम्र 26 साल निवासी डांगवर्वे की ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ गई.परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला दर्द से तड़पती रही लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने महिला की कोई सुध नहीं ली. इसके बाद हालत ज्यादा बिगड़ने पर जब परिजनों ने डॉक्टर को सूचना दी
तब डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद रविवार को जब परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तब पुलिस अब जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कर रही है.

नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, जिला अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment