शिवपुरी: अभी अभी खबर जिला अस्पताल से आ रही है. आपको बता दें कि पोहरी में एक महिला ने नसबंदी का ऑपरेशन कराया था. ऑपरेशन के तुरंत बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और डॉक्टर ने उसे शिवपुरी रेफर कर दिया वही रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया.
जानकारी के अनुसार कौशल्या पत्नी सुमरन आदिवासी उम्र 26 साल निवासी डांगबरबय थाना पोहरी आज पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराने गई थी. तभी ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे शिवपुरी रेफर कर दिया वहीं रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया आपको बता दें कि नसबंदी के ऑपरेशन से पहले महिला पूरी तरह सही थी लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी इसके बाद डॉक्टर ने उसे शिवपुरी रेफर कर दिया लेकिन महिला ने रास्ते में ही हालत बिगड़ने के चलते दम तोड़ दिया.
आपको बता दें कि मृतका के यहां 3 बच्चे हैं जिसमें दो लड़के और एक लड़की हैं वहीं एक लड़का हंसराज आदिवासी जिसकी उम्र 5 साल है वहीं दूसरा लड़का बादल आदिवासी उम्र 1 साल है. और लड़की की उम्र 2 वर्ष बताई जा रही है वहीं पति बाहर रहकर मजदूरी का काम करता था.






Be First to Comment