Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की 14 साल की बेटी शफक खान ने कराटे में जीता GOLD मेडल, नेशनल खेलेंगी / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी की बेटी शफक खान ने कराटे चैंपियन प्रतियोगिता में डिस्ट्रिक्ट लेवल पर गोल्ड मेडल जीता है. वही अब उसका सिलेक्शन नेशनल के लिए हुआ है. अब शिवपुरी की बेटी नेशनल खेलेंगी जो कि जनवरी में आयोजित होगा और दिल्ली में इसका आयोजन किया जाएगा.

शिवपुरी की बेटी शफक खान ने बताया कि वह 5 साल की थी जब से कराटे सीख रही है वहीं शिवपुरी क्लब में वह कराटे सीख रही है उसकी मां ने सेल्फ डिफेंस के तहत उसे कराटे सीखने भेजा था लेकिन 6 साल की जब शफक खान थी तबसे ही उसने गोल्ड मेडल हासिल करना शुरू कर दिया. अभी तक शफक खान ने 14 गोल्ड मेडल जीते हैं अलग-अलग जगह आयोजित हुए कार्यक्रमों में कभी डिस्ट्रिक्ट लेवल पर तो कभी स्टेट लेवल पर तो कभी नेशनल लेवल पर उसने गोल्ड मेडल जीते हैं. अब फिर से शफक खान का नेशनल के लिए सलेक्शन हुआ है. शफक खान जनवरी में नेशनल खेलेंगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!