शिवपुरी: जिले में वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति को तोड़े जाने का मामला सामने आया है.जिले के पिछोर में एक दिन पूर्व अज्ञात लोगों द्वारा पिछोर चंदेरी मार्ग पर पीएचई कार्यालय के सामने रात के अंधेरे में रखी गई वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति को शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात में एक व्यक्ति द्वारा स्वयं की जमीन बताते हुए मूर्ति को जेसीबी से तोड़ दिया गया. मूर्ति तोड़े जाने से नाराज कोली समाज के लोगों ने पिछोर थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
पिछोर में 1 दिन पूर्व रात में वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति पिछोर-चंदेरी मार्ग पर पीएचई कार्यालय के सामने रख दी गई थी.सुबह जब लोगों ने प्रतिमा को देखा तो प्रशासन को इसकी सूचना दी. लेकिन स्थानीय प्रशासन ने शिवपुरी में सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया. इसके बाद मौके पर कुछ लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति की पूजा अर्चना शुरू कर दी थी.






Be First to Comment