शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र में ब्रम्हथाना गांव की रहने वाली एक सोलह साल की बालिका ने बीते रोज पारिवारिक क्लेश के चलते घर मे रखी इल्ली मारने की दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने के बाद बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती रोशनी जाटव ने बताया हम दो बहिनों के बीच एक भाई है। मेरे पिता तीन भाई थे पिता की मौत के बाद उसके दोनों चाचाओं ने जमीन बेच दी और अब मेरी मां के साथ लड़ाई झगड़ा करते रहते है। बीते रोज भी मेरे चाचा मां को गाली दे रहे थे। रोज रोज मां को प्रताड़ित किया जा रहा था इसी लिए मैने घर में रखी फसलों में डालने वाली इल्ली मारने की दवा पी ली।
रोशनी की मां ममता ने बताया कि पति की मौत के बाद मेरी सास और मेरे देवर अक्सर लगाई झगड़ा करते रहते हैं। जिस कमरे में वह रहती है उसे खाली कराना चाहते हैं। बीते रोज भी मेरी सास मुझसे झगड़ा कर रही थी। जिससे नाराज होकर मेरी बेटी ने जहरीली दवा पी ली। बेटी की अचानक से तबियत बिगड़ने लगी। छोटे बेटे ने बताया कि रोशनी ने जहरीली दवा पी ली है। इसके बाद बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।






Be First to Comment