Press "Enter" to skip to content

PS होटल के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में मिला चौकीदार का शव / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटल पीएस रेसीडेंसी के चौकीदार रमेश पुत्र रामरत्न जोशी निवासी लुधावली का शव मंगलवार रात होटल के बाहर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। जिसकी सूचना मिलने पर होटल प्रबंधन द्वारा चौकीदार के शव को अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र रामरत्न जोशी श्योपुर से शिवपुरी के लुधावली में आकर निवास कर रहा था। शिवपुरी में उसकी पुत्री का भी विवाह हुआ है और उसके जहां कोई पुत्र नहीं होने के चलते वह शिवपुरी में ही बस गया है। जहां पिछले 4 साल से वह होटल पीएस रेसीडेंसी में चौकीदारी कर रहा है। रात में वह ड्यूटी पर था। करीब डेढ़ बजे होटल का कोई स्टॉफ होटल के बाहर आया तो उसे रमेश अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी सूचना कर्मचारी ने मैनेजर सहित होटल मालिक को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रमेश को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि यह ज्ञात नहीं हो सका कि रमेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया का कहना है कि मृतक का पीएम कराया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। हालांकि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!