शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की गणेश कालोनी में एक 35 वर्षीय युवक ने घर के कमरे की छत के पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। युवक के शव को पंखे पर लटका देख भतीजे ने कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद शव को फांसी के फंदे से उतारकर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मनमौजी और मानसिक रुप से चंचल था
जानकारी के अनुसार गणेश कॉलोनी का रहने वाला दीपक तिवारी मानसिक रूप से चंचल था। दीपक तिवारी के पिता पशु चिकित्सक थे 3 साल से वह पैरालाइसिस की बीमारी से जूझ रहे हैं। दीपक की मां की मौत कई साल पहले हो चुकी है। दीपक तिवारी के परिवार का पालन-पोषण दीपक का बड़ा भाई पंकज करता था। मानसिक रूप से चंचल होने के कारण दीपक की शादी नहीं हो सकी थी दीपक अपनी एक अलग दुनिया में रहता था और मन के काम करता था। बीते रात दीपक ने मन का खाना बनाकर खाया था और अपने कमरे में जाकर सो गया था आज सुबह दीपक के भतीजे हिमांशु अपने चाचा दीपक को कमरे में जगाने गया तो उसकी लाश घर के कमरे के पंखे पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। दीपक ने अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
किन्नरों जैसी हरकते करने लगा था
दीपक की भाभी लक्ष्मी तिवारी ने बताया कि दीपक अपनी ही दुनिया में व्यस्त रहता था। वह कभी भी अपने मन से खाना बनाकर खाता था। दीपक की मां की मौत कई साल पहले हो चुकी है। दीपक की मां की साड़ियां अलमारी में रखी रहती थी। दीपक का व्यवहार किन्नरों जैसा होता जा रहा था। दीपक कभी भी साड़ी पहनकर महिलाओं जैसे सिंगार को भी कर लेता था। दीपक के पड़ोस में रहने वाली बाल कुमारी ने बताया कि दीपक का स्वभाव मिलनसार था। दीपक कभी भी किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करता था लेकिन दीपक कभी कभार अपनी मां की साड़ी पहन लेता था।

मानसिक रूप से चंचल युवक की मौत: मां की साड़ी पहनकर कर लेता था श्रंगार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गौरव सिंघल को PIC से हटाने के आदेश पर कोर्ट की रोक, राज्य शासन के फैसले तक यथास्थिति कायम / Shivpuri News
- नए सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला नगर पालिका शिवपुरी का कार्यभार / Shivpuri News
- अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

- 20 साल से जोत रहे खेत में विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला; पिता-पुत्र घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News









Be First to Comment