शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र के बिलारा गांव के एक 6वीं क्लास का नाबालिग बच्चा स्कूल जाने पर लेट हुआ तो टीचर की डांट से बचने के लिए साइकिल से शिवपुरी आ गया। दोपहर को बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजन पहले स्कूल पहुंचे और फिर थाने आए जहां पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। वही सोमवार की रात 12:30 बजे के करीब राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बच्चे को बरामद कर सिरसौद थाना पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार आदिल(9) पुत्र मेघसिंह शाक्य निवासी बिलारा थाना सिरसौद सोमवार की सुबह 7-8 बजे घर से सिरसौद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के लिए साइकिल से निकला। जिसके बाद वह दोपहर को घर नहीं आया तो परिजन पहले स्कूल पहुंचे जहां पता चला कि वह पिछले 4-5 दिन से स्कूल ही नहीं आया। उसके बाद परिजन सिरसौद थाना पहुंचे जहां पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तालाश शुरु कर दी। इधर सोमवार की रात 12:30 मोहिन खान शिवपुरी स्थित गांधी पार्क क्षेत्र से निकल रहा था। जहां उसे एक बच्चा व एक व्यक्ति खड़ा मिला। पूछने पर व्यक्ति ने बताया कि यह बच्चा यहां खड़ा था और उसे रोककर परिजनों को फोन लगाने की बात कह रहा था।
पूछने पर बच्चे दो लोगों द्वारा अपहरण कर लाने और यहां पार्क में छोड़कर भाग जाने की बात कहने लगा। इसके बाद मोहिन उस व्यक्ति के साथ बच्चे को लेकर कोतवाली थाना पहुंचा। जहां पुलिस के पूछने पर बच्चे ने अपना गांव का नाम व परिजनों का फोन नंबर बताया जिसके बाद सिरसौद थाना पुलिस परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस पहुंची और बच्चे से बात कि तो वह दो लोगों द्वारा ले जाने की बात कहता रहा और फिर कुछ देर बाद स्कूल जाने पर लेट होने पर टीचर की डांट से बचने के लिए शिवपुरी आने की बात बताई।
वही बच्चे ने बताया कि वह साइकिल से शिवपुरी आया और पहले पोहरी बायपास चौराहे पर टिक्की पी और फिर गांधी पार्क के पास स्थित तिकोनिया पार्क में झूला झूलते हुए रात हो गई। जिसके बाद उसने वहां से निकाल रहे व्यक्ति को रोका और दो लोगों द्वारा अपहरण की बात बताई।






Be First to Comment