Press "Enter" to skip to content

आकाश मेडिकल स्टोर के चोरों नें चटकाए ताले, 50 हज़ार नगदी सहित IPHONE 6 उड़ा ले गए चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली अनाज मंडी के पास दुकान के रात में चोरों नें ताले चटका दिए जिसके बाद सुबह जब अनाज मंडी में किसान निकले तो उन्होंने आकाश मेडिकल स्टोर के संचालक को सूचना दी.

जानकारी के अनुसार दुकान संचालक आकाश खान ने बताया कि रोज की तरह वह रात को दुकान बंद करके अपने घर गया था तभी सुबह मंडी व्यापारियों का फोन आया कि दुकान की शटर आधी खुली हुई है अंदर कोई सो रहा है क्या, जिस पर संचालक ने कहा कि नहीं फिर उसने मौके पर जाकर देखा तो शटर खुली हुई थी और अंदर से ₹50000 नगदी और आईफोन 6 गायब था इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच में जुट गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!