Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: शिवपुरी श्योपुर स्टेट हाईवे पर नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, ग्वालियर रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी श्योपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार की दोपहर दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली युवक के कंधे में लगी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया बावजूद इसके युवक ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत ही अपनी बाइक से मौके से भाग खड़ा हुआ. जिसके बाद युवक शिवपुरी श्योपुर स्टेट हाईवे पर सिरसौद गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा टोल प्लाजा की एंबुलेंस से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2 नकाबपोश बदमाशों ने मारी युवक को गोली
जानकारी के अनुसार विजय सिंह जाटव उम्र 42 वर्ष निवासी रंधीर अपनी बाइक से शिवपुरी जा रहा था तभी परीच्छा क्रेशर के पास 2 नकाबपोश बदमाश बाइक से आए और जान से मारने की नियत से विजय सिंह जाटव के ऊपर कट्टे से फायर झोंक दिया गोली विजय जाटव के कंधे में लगी है. विजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया जा रहा है. विजय जाटव ने दो नकाबपोश बदमाशों में से एक को पहचान लिया है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण विजय को गोली मारी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!