शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम इटवा के रहने वाले ग्रामीणों ने आज कलेक्टर को जनसुनवाई में एक आवेदन सौंपा है. जिसमें उन्होंने बताया कि दबँग ग्रामीणों ने उनके रास्ते पर कब्जा कर लिया है और वहां से निकलने नहीं देते हैं आए दिन झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं.
जानकारी के अनुसार वीरू सिंह पुत्र मथुरा, सीता राम, लखन, शत्रुघ्न, बाल किशन, चंद्रशेखर निवासी इटवा ने आज कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि वह ग्राम इटवा में निवास करते हैं. और लगातार वह अपनी कृषि भूमि कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. 50 सालों से जिस रास्ते से गुजर रहे हैं उस पर गांव के ही अर्जुन सिंह पुत्र माखनू, माखनलाल पुत्र भगवान एवं आदिवासियों की भूमि है और आने जाने वाले रास्ते पर अर्जुन सिंह एवं माखनलाल ने रास्ते पर पानी भर दिया है. और रास्ते को जोतकर गेहूं की फसल कर रहे हैं. वही रास्ते में जार डाल दिया है. जिससे हम 50 वर्षों से निकल रहे हैं. रास्ता हमारे लिए बंद कर दिया है विरोध करने पर लड़ाई झगड़ा करते हैं और फसल नष्ट हो रही है.
ग्रामीणों ने बताया कि 11 दिसंबर 2022 को लखन एवं सीताराम दोनों मधुरम के यहां कार्य करने जा रहे थे रास्ते में माखन पुत्र अर्जुन ने लाठी लखन के पैर में मार दी और रामअवतार लट्ठ लेकर खड़ा हो गया जिसके बाद अर्जुन एवं रामअवतार आदिवासियों को शराब पिलाकर लड़ाई झगड़ा करवाते हैं एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं इस कारण वह काफी परेशान हैं वही कहते हैं कि अगर यहां से निकले तो मोटरसाइकिल सहित जिंदा जला देंगे वही 6 दिन से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और टमाटर की क्रेट भी पड़ी हैं जो कि खराब हो रही हैं कलेक्ट्रेट में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

50 सालों से निकल रहे रास्ते पर दबंगो नें जोत कर उगा दी गेंहूँ की फसल, 6 दिन से बच्चे नहीं गए स्कूल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment