शिवपुरी: कोटा शहर के कुन्हाड़ी इलाके में रविवार की रात एक 17 वर्षीय छात्र ने खुदकुशी कर ली. मृतक छात्र बीते दो सालों से यहां रहकर मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहा था, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का रहने वाला था. बताया गया कि छात्र ने संभवत: चूहे मारने की दवा खा ली थी. जिसके बाद वो बेसुध होकर हॉस्टल की गलियारे में पड़ा था. वहीं, रविवार देर रात करीब 2 बजे के आसपास इसकी सूचना हॉस्टल संचालक और वार्डन को हुई. जिसके बाद उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद मृतक छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया. साथ ही उक्त घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दी गई. जिसके बाद परिजन सोमवार सुबह कोटा पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस की मानें तो फिलहाल तक खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और न ही छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है.
कुन्हाड़ी थाने के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोहम्मद यूनुस ने बताया कि मृतक छात्र की शिनाख्त प्रणव वर्मा (17) के रूप में हुई है, जो कोटा के लैंडमार्क इलाके के कृष्णा रेजीडेंसी में रहता था. हालांकि, छात्र मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मनियार टोल टैक्स इलाके का निवासी था और बीते दो सालों से यहां रहकर मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहा था.
उन्होंने बताया कि छात्र रविवार देर रात 2 बजे अपने हॉस्टल के बाहर गलियारे में बेसुध हालत में पड़ा मिला था और वो तेज सांस ले रहा था. लेकिन कुछ बोल नहीं पा रहा था. इसकी सूचना के बाद जब हॉस्टल संचालक उसके कमरे में गए तो वहां से उन्हें एक चूहे मारने की दवा की पुड़िया मिली. ऐसे में उन्हें छात्र के इस दवा के खाने का शक हुआ. जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना से मृतक छात्र के परिजन भी स्तब्ध थे. लगातार परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनका बेटा इस तरह से जान दे सकता है. मृतक छात्र के पिता बृजेश ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे और सुबह भी उनकी उनके बेटे से बात हुई थी, लेकिन तब सब कुछ ठीक था.

कोटा में NEET कि तैयारी कर रहे युवक कि हुई मौत, 2 साल से था युवक कोटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नए सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला नगर पालिका शिवपुरी का कार्यभार / Shivpuri News
- अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

- 20 साल से जोत रहे खेत में विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला; पिता-पुत्र घायल / Shivpuri News
- चार दिन से गुल रही बिजली, छात्राओं ने किया चक्काजाम; हंगामे के बाद जागा बिजली विभाग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News









Be First to Comment