शिवपुरी: शिवपुरी के जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती हुए युवक का शनिवार को कुछ पता नहीं चला जैसे ही परिजनों को इसकी सूचना लगी तो शनिवार को कोतवाली थाने में उन्होंने युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई जिसके बाद आज जिला अस्पताल के पुरुष सर्जरी वार्ड में थर्ड फ्लोर पर युवक की लाश टॉयलेट में मिली इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो मौके पर परिजन पहुंचे
जानकारी के अनुसार मृतक देवीलाल शाक्य पुत्र तेजालाल शाक्य उम्र 45 साल निवासी कमला गंज घोसीपुरा हरमुका का बड़ा कोलियों के मंदिर के पीछे को शुक्रवार को बीमारी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया था वही युवक टॉयलेट के लिए गया तो उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला इसकी सूचना तुरंत ही परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन 3 दिन बाद आज सोमवार को पुरुष सर्जरी वार्ड के थर्ड फ्लोर की बाथरूम में देवीलाल शाक्य का शव मिला वही मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि टॉयलेट की सफाई होती रहती तो समय रहते पता चल जाता है कि टॉयलेट में युवक गिरा पड़ा है लेकिन 3 दिन हो जाने के चलते उसकी मौत हो गई.
मृतक देवीलाल शाक्य के तीन बच्चे हैं जिनमें एक लड़का विवेक शाक्य जिसकी उम्र 3 वर्ष है दो लड़कियां हैं जिसमें एक लड़की प्रियंका शाक्य उम्र 6 वर्ष और दूसरी मुस्कान शाक्य उम्र 9 वर्ष है. वहीं मृतक मजदूरी का कार्य कर किराए के मकान में रह कर अपना जीवन यापन करता था.
कोतवाली में पदस्थ एसआई रामेश्वर शर्मा ने बताया कि युवक का शव मिला है पुलिस जांच में जुटी है और मौत किस कारण से हुई हुए है पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा.

3 दिन से लापता हुए युवक की लाश जिला अस्पताल के बाथरूम में मिली, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment