शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। ये हादसा दो बाइक की टक्कर से हुआ। इस दौरान एक बाइक पर सिर्फ चालक सवार था और दूसरी बाइक पर एक ही परिवार के सात लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार बीते रात करैरा-नरवर मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव सिलानगर जा रहे कप्तान आदिवासी, पत्नी कमलेश आदिवासी एवं उनके चार बच्चे राखी, हुसैन, कंचन,विशाल एवं कप्तान का साला रामसिंह आदिवासी घायल हुए है।
इस हादसे में दूसरी बाइक का चालक ओमप्रकाश को भी गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद सभी घायलों को नरवर के स्वास्थ्य केंद्र सहित शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बाइक चुरा के भागा आ रहा था चोर
जानकारी के अनुसार बाइक सवार ओमप्रकाश परिहार निवासी ग्राम खैरा दतिया से बाइक चुरा कर भाग रहा था। सम्भवतः चोरी की बाइक तेज गति से दौड़ा रहा होगा। इसी के चलते हड़बड़ी में सामने से रही बाइक में टक्कर मार दी। नरवर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment