Press "Enter" to skip to content

जेठ नें छोटे भाई की पत्नी को पीटा, पत्नी नें कहा 3 जेठों में किसी की नहीं हुई शादी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के गुरूकुदवाया गांव की एक महिला को उसी के जेठ ने लाठी से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को उसी के घर पर 24 वर्षीय शांति पत्नी लाल साहब धाकड़ को उसी के जेठ ने लाठीयों से पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। महिला को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

महिला का आरोप है कि उसके पति के तीन बड़े भाई हैं। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। यही बजह है कि तीनों जेठ उसे घर मे नहीं रहने देना चाहते हैं। हर रोज अलग अलग तरीके से उंसे प्रताड़ित किया जाता है। मेरा जेठ रमेश धाकड़ सुबह पांच बजे खाने की मांग करता है उसका कहना होता है कि सुबह पांच बजे कौन खाना खाता है।

जेठ रमेश धाकड मुझे भी मारना चाहता है और कहता है कि मैं तुझे जान से मार डालूंगा। इसी के चलते उसने मुझे जान से मारने की मंशा से रविवार को उस समय लाठी से बुरी तरह से पीटा जब मैं अपने घर में झाडू लगा रही थी।

पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। महिला के पति के अनुसार इससे पूर्व भी रमेश धाकड़ ने उसे कई बार मारा है, जिसकी शिकायत उसके द्वारा थाने में दर्ज करवाई गई लेकिन पूर्व में कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!