Press "Enter" to skip to content

सटोरिए जुगल किशोर खचेरा का पुलिस नें निकाला जुलुस, जिलाबदर का किया उल्लंघन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की फिजिकल थाना पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर कुख्यात सटोरिए जुगल किशोर खचेरा को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने सटोरिए को गिरफ्तार कर जुलूस निकालते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है.शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि अवैध रूप से सट्टे का कारोबार करने वाले जुगल किशोर खचेरा को फिजिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
एसडीओपी ने बताया कि कलेक्टर द्वारा आरोपी को जिला बदर करने की कार्यवाही की गई थी. जिसका आरोपी ने उल्लंघन किया वहीं आरोपी पर एक चेक बाउंस के मामले में भी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था.पुलिस ने इन दोनों मामलों को लेकर ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!