शिवपुरी: शिवपुरी में जादू टोना को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां जिले के लुकवासा में सोमवार की सुबह एंबुलेंस चालक के ऊपर एक बाबा ने जादू टोना कर दिया.जिससे एंबुलेंस चालक की तबीयत बिगड़ गई. बाबा द्वारा एंबुलेंस चालक पर किए गए जादू टोने के बारे जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को पता चला ग्रामीणों ने पीछा कर बाबा को पकड़ लिया जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हो गया. हंगामे की सूचना मिलने के बाद लुकवासा पुलिस मौके पर पहुंची और बाबा को पकड़कर पुलिस थाना ले गई.
पैसे देने से मना करने पर बाबा ने मंत्र फूंक कर फेंका पानी:
जानकारी के अनुसार लुकवासा निवासी एंबुलेंस चालक सुनील यादव सोमवार की सुबह अपनी एंबुलेंस को लेकर लुकवासा स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था तभी सड़क पर खड़े एक बाबा ने हाथ देकर सुनील को रोक लिया जो अपने आप को गोरखनाथ बाबा बता रहा था.जैसे ही एंबुलेंस चालक ने अपनी गाड़ी रोकी बाबा ने कहा बेटा कहां जा रहे हो एंबुलेंस चालक ने कहा मैं लुकवासा स्वास्थ्य केंद्र जा रहा हूं.बाबा ने एंबुलेंस चालक से पैसे की मांग की इस पर एंबुलेंस चालक ने पैसे देने से इंकार कर दिया जिसके बाद बाबा ने कुछ मंत्र फूंक कर गंदा पानी एंबुलेंस ड्राइवर सुनील यादव निवासी खतौरा के ऊपर फेंक दिया जिससे उसे तुरंत ही उल्टी होने लगी बाबा बोला जो कुछ तुम्हारी जेब में हूं फटाफट निकालकर दे दो सुनील यादव ने तुरंत अपनी जेब में रखे ₹200 बाबा को दे दिए. लेकिन जैसे ही सुनील को होश आया उसने इस घटना की बात आसपास मौजूद लोगों को बताई और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद लोगों ने बाबा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
वहीं इस संबंध में लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने एक बाबा को पकड़ लिया था लेकिन जब उससे पूछताछ और तलाशी ली गई तो उसके पास कुछ संदिग्ध नहीं मिला.जिसके बाद बाबा को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है.

बाबा ने मंत्र फूंक कर फेंका पानी युवक को होने लगी उल्टियां, ग्रामीणों ने बाबा को पकड़कर किया पुलिस के हवाले / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नए सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला नगर पालिका शिवपुरी का कार्यभार / Shivpuri News
- अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- 6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News6 साल के मासूम की उंगलियां काटने का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

- 20 साल से जोत रहे खेत में विवाद, लाठी-कुल्हाड़ी से हमला; पिता-पुत्र घायल / Shivpuri News
- चार दिन से गुल रही बिजली, छात्राओं ने किया चक्काजाम; हंगामे के बाद जागा बिजली विभाग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News









Be First to Comment