शिवपुरी: जिले के बैराड़ नगर के सरकारी अस्पताल के सामने स्थित शराब की दुकान में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई.अचानक शराब की दुकान में से धुआं उठता देख शराब कंपनी के कर्मचारियों सहित आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया.आगजनी की सूचना तुरंत नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर परिषद की फायर बिग्रेड और 3 प्राइवेट टैंकरों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा.सूचना मिलने के बाद बैराड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.
हजारों रुपए का सामान जलकर राख
आगजनी की इस घटना से शराब कंपनी को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है.शराब की दुकान में रखे बियर के कार्टून फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया है.
बड़ा हादसा टला
मुख्य बाजार में स्थित शराब की दुकान में लगी भीषण आग पर
समय रहते काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा नुकसान भी हो सकता था.दरअसल जिस जगह शराब की दुकान स्थित है उसके आसपास कई कपड़ा स्टेशनरी ऑटो पार्ट्स की दुकानें मौजूद हैं.
इन दुकानों तक आप पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान भी हो सकता था. फिलहाल आगजनी के कारणों का पता नहीं लग सका है बताया जा रहा है कि संभवत शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी. मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

शराब की दुकान में लगी भीषण आग से मची अफरा तफरी दमकल ने पाया आग पर काबू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment