Press "Enter" to skip to content

भाई से मिलने रॉन्ग साइड चला रहा था ट्रक, आमने सामने की हुई जोरदार भिड़ंत, डेढ़ घंटे बाद निकला ड्राइवर / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के कैला देवी वेयरहाउस के पास बीते रात करीब आठ बजे फोरलेन हाईवे पर दो मिनी मिनी ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक मिनी ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरीके से फंस गया।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे हाईवे पेट्रोलिंग के कर्मचारियों के द्वारा बाहर निकाला गया। नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार एक मिनी ट्रक रॉन्ग साइड गुना से शिवपुरी की ओर जा रहा था इस मिनी ट्रक में चालक अंकित सिंह और अजय कुमार पाल निवासी जिला जालौन उत्तर प्रदेश से थे। शिवपुरी से गुना की ओर आ रहे मिनी ट्रक को मुनेश पाल पुत्र जगतपाल निवासी भिंड चला रहा था। एक ट्रक के रॉन्ग साइड चलने के कारण दोनों मिनी ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।

भाई से मिलने वाहन उतारा रॉन्ग साइड, भाई के वाहन ने मार दी टक्कर

जानकारी के अनुसार दोनों मिनी ट्रकों में सवार अजय पाल और मनीष पाल रिश्ते में भाई लगते हैं दोनों को एक दूसरे से मिलना था इसलिए अजय पाल और अंकित ने अपने मिनी ट्रक को हाईवे की रॉन्ग साइड वाली सड़क पर उतार दिया था।

दोनों भाई अलग-अलग मिनी ट्रकों में सवार होकर रफ्तार भर रहे थे। इसी दौरान दोनों भाइयों के मिनी ट्रकों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों भाई शराब के नशे में भी थे। कोलारस थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!