शिवपुरी: जिले की पिछोर तहसील के ग्राम पंचायत दुल्हई में टेनिस वाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कामता- रघुवीर सिंह लोधी ने फीता काटकर उक्त टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जिसमें सोलह टीमें हिस्सा ले रहीं हैं और मैच 14-14 ओवर के होंगे।
बता दें कि उद्घाटन समारोह में श्रीमती लोधी द्वारा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने एवं खेल मैदान बनवाने सहित हर संभव खिलाडियों की मदद का आश्वासन दिया।
साथ ही उपस्थित खिलाड़ियों और ग्रामीणों से कहा कि जब तक हम शिक्षा के साथ-साथ अपने बच्चों को खेल के प्रति आकर्षित नहीं करेंगे तब तक बच्चों का शारीरिक व बौद्धिक विकास पूर्ण रूप से हो पाना संभव नहीं है, हम आजकल देखते हैं कि बच्चे मोबाइल फोन में गेम खेलते रहते हैं जो बच्चों के लिए बहुत ही घातक है इससे बच्चों की आंखों की रोशनी के साथ साथ शरीर पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे बच्चों का शारीरिक विकास और वोद्धिक विकास सही ढंग से नहीं हो पा रहा है, आज कल बच्चों को पढाई के साथ साथ खेलकूद की गतिविधियों में बराबर का भागीदार बनाना होगा जिससे बच्चे मोबाइल फोन का उपयोग कम कर सकें, इस प्रकार के आयोजनों से निश्चित रूप से बच्चे खेल के प्रति जागरूक और आकर्षित होंगे, इसके साथ ही श्रीमती लोधी ने सभी आयोजकों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी,उद्धाटन मैच मनपुरा इलेवन और अमोला डेंजर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें अमोला डेंजर इलेवन विजय हुई, इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बौद्धिक व शारीरिक विकास लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल जरूरी: कामता लोधी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment