शिवपुरी: शहर के शासकीय कॉलेज आई एक बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। छात्रा अपनी बहन के साथ कॉलेज आई थी। परिजनों ने युवती की शिकायत देहात थाने सहित SP ऑफिस में भी की है।
गांव से शहर के कॉलेज में आती थीं पढ़ने
जानकारी के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र की मुढ़ेनी गांव की रहने वाली दो सगी बहनों ने इस वर्ष शिवपुरी के शासकीय कॉलेज में बीए में दाखिला लिया था। दोनों प्रथम वर्ष में हैं। दोनों बहने अपने गांव मुढ़ेनी से पढ़ने के लिए शिवपुरी आती जाती थीं। पिता ने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी दोनों बेटियां घर से कॉलेज का कहकर गई थीं। दोनों बेटियां कॉलेज भी पहुंची और अपनी-अपनी अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने के लिए चली गई। कॉलेज खत्म होने के बाद उसकी छोटी बहन अपनी बड़ी बहन का काफी देर तक इंतजार करती रही। परंतु उसका कोई पता नहीं लगा। बहन के ना मिलने पर छोटी बहन ने उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि बड़ी बहन कॉलेज से लापता हो गई है। कॉलेज में आकर तमाम तलाश की परंतु बड़ी बेटी का पता नहीं लग सका। इसके बाद 7 दिसंबर को बड़ी बेटी के लापता होने की सूचना देहात थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। घर पर रखे 50 हजार रुपए भी गायब हैं। इसकी एक शिकायत आज पुलिस अधीक्षक को भी दर्ज कराई है।
गांव का लड़का भगा ले गया लड़की
पीड़ित पिता ने मुढ़ेनी गांव के रहने वाले एक 20 साल के युवक पर भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी के लापता होने के दिन से उक्त युवक भी गांव से लापता है। जब युवक के परिजनों से बात करना चाही तो उनके द्वारा धमकी दी जा रही है। उन्हें जानकारी मिली है कि उसकी बेटी उस लड़के के बड़े भाई के ससुराल में छुपे हुए। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करे तो उसकी बेटी और लापता युवक को पकड़ा जा सकता है। इसी की गुहार लगाने वह आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है।

BA की छात्रा प्रेमी के साथ फरार, कॉलेज में पढ़ने के लिए बहन के साथ गाँव से शहर आई थी, 50 हज़ार गायब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment