शिवपुरी: जिले के बदरवास तहसील के तहसीलदार ने बीती रात रेत माफियाओं पर कार्यवाही करते हुए घुरवार के सिंध घाट से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है। जानकारी के अनुसार बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव द्वारा रात्रि में घुरवार सिंध घाट पर दबिश देने के लिए पहुंचे हुए थे इसी दौरान उन्हें चार ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते हुए मिले तहसीलदार को देख चारों ट्रैक्टर के चालक भागने लगे इनमें से तीन ट्रैक्टर को तहसीलदार के द्वारा पकड़ लिया गया एक ट्रैक्टर भागने में फरार हो गया। तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली को बदरवास थाने में रखवाया गया है।
आपस मे झगड़े ट्रैक्टर मालिक –
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त होने की सूचना मिलते ही मोनू और नरेंद्र नाम के ट्रैक्टर मालिक मौके पर पहुंच गए थे। दोनों ही ट्रैक्टर मालिकों ने एक दूसरे पर ट्रैक्टर पकड़वाने के आरोप लगाए हैं। तहसीलदार प्रदीप भार्गव का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रेत के उत्खनन को रोकने के लिए यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
तहसीलदार पर हो चुका है हमला –
जानकारी के अनुसार बीते माह बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव पर अवैध रेत का कारोबार करने बाले कुछ रेत माफियाओं ने हमला बोल दिया था। तहसीलदार द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ बदरवास थाना में मामला दर्ज कराया गया था। तभी से बदरवास क्षेत्र में रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही तहसीलदार द्वारा की जा रही है।

अबैध रेत से भरे 3 ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, अबैध रेत परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment