Press "Enter" to skip to content

हवाई पट्टी मार्ग ख़राब होने से मुख्यमंत्री का रास्ता बदला, यह रास्ते रहेंगे बंद / Shivpuri News

शिवपुरी: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 दिसंबर को शिवपुरी दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। ग्वालियर कमिश्नर शुक्रवार को शिवपुरी पहुंचे और सीएम के कार्यक्रम के रूट मैप से लेकर अन्य तैयारियों का जायजा लिया। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री को सीधे मार्ग को सीधे रास्ते की बजाय दूसरे मार्ग से कार्यक्रम स्थल पोलो ग्राउंड लाया जाएगा। जिसमें 2 किमी का अतिरिक्त फेरा पड़ेगा।

दरअसल हवाई पट्टी से झांसी तिराहे पर पूरी रोड उधड़ी पड़ी है। इसलिए मुख्यमंत्री को डामरीकृत रास्ते से होकर कार्यक्रम स्थल लाने के लिए मार्ग तय किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हवाई पट्टी पर उतरेंगे, जहां से कार के द्वारा मुक्तिधाम मार्ग से होकर दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गुरुद्वारा चौक और राजेश्वरी रोड होते हुए सीधे पोलो ग्राउंड पहुंचेंगे। यह मार्ग करीब 5 किमी लंबा रहेगा। जबकि सीधा रास्ता हवाई पट्टी से सीधे झांसी रोड होते हुए झांसी तिराहा, गुरुद्वारा चौक से पोलो ग्राउंड तक 3 किमी की दूरी है।

सुरक्षा की दृष्टि से बदला मार्ग
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि झां सी रोड खराब होने व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री के आगमन का मार्ग दो बत्ती, माधव चौक से होकर रखा है। जिसका निरीक्षण भी किया गया है। अगर वरिष्ठ स्तर पर कोई बदलाव होता है तो मार्ग में परिवर्तन भी कर सकते हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी की ओर से रोड की मरम्मत भी कराई गई है।

रोड मैप: 13 दिसंबर को शिवपुरी शहर के यह मार्ग बंद रहेंगे
पोहरी चौराहे से गुरुद्वारा तक ट्रैफिक सुबह से बंद रखा जाएगा। सिर्फ कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग पोलो ग्राउंड आ सकेंगे। अस्पताल चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक मार्ग बंद रखा जाएगा। कलेक्टोरेट की रोड पर भी बंद रहेगी। हालांकि थीम रोड पर सीएम के आगमन के वक्त एक घंटे के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा दिन भर वाहन चल सकेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!