Press "Enter" to skip to content

UP से मूंगफली भरकर निकले ड्राइवर, क्लीनर की हत्या, क्लीनर का शव बरामद, ड्राइवर की तलाश जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर से मूंगफली भरकर गुजरात के लिए निकले ट्रक को बदमाशों ने रास्ते में लूट लिया। चालक व क्लीनर की हत्या करके शिवपुरी जिले की सीमा में लाकर फेंक दी। यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से अमोला पुल के पास सिंध नदी किनारे क्लीनर की लाश कंकाल हालत में बरामद कर ली है। जबकि चालक की जंगल में तलाश जारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस हत्या व लूट के जुर्म में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक जीतू पुत्र देवीचरण अहिरवार निवासी कानपुर 20 नवंबर 2022 को दिन में 11 बजे ट्रक चालक अरुण सिंह के संग मऊरानीपुर से मूंगफली भरकर गुजरात के लिए निकला था। लेकिन व्यापारी का माल गुजरात नहीं पहुंचा। ट्रांसपोर्टर ने क्लीनर व चालक के घर पर फोन लगाकर जानकारी ली। परिजनों ने आरैया जिले के बेलापुर थाने में सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू की। फोरलेन हाइवे किनारे संपर्क करने पर पता चला कि अज्ञात लोगों ने मूंगफली की बोरियां दुकानों पर बेची थीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यूपी पुलिस अपराधियों तक पहुंची। बदमाशों से सख्ती से पूछताछ की तो मूंगफली का ट्रक लूटकर चालक अरुण व क्लीनर जीतू अहिरवार की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

कुछ दिन पहले पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर शव ढूंढने अमोला थाना क्षेत्र में पहुंची। लेकिन 9 दिसंबर को क्लीनर जीतू अहिरवार का शव अमोला पुल के पास सिंध नदी किनारे पड़ा मिल गया। पुलिस ने क्लीनर जीतू अहिरवार की लाश बरामद की तो कपड़ों के अंदर सिर्फ ढांचा पाया। इधर चालक अरुण सिंह की लाश सुरवाया थाना क्षेत्र के जंगल में फेंकना बताई। लेकिन आरोपी रास्ता भूल गए। इसलिए पुलिस गुरुवार की देर रात जंगल में भटकती रही। सिरसोद अस्पताल के डॉक्टर पीएम करने पहुंचे तो ढांचा देखकर पीएम से इनकार कर दिया। पुलिस क्लीनर के शव का शासकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) शिवपुरी में रविवार को पीएम कराएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!