Press "Enter" to skip to content

ऑटो और बाइक में हुई भिड़ंत: ऑटो में बैठी सवारी व बाइक चालक हुआ गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बागौदा तिराहे से है जहां शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 एक तेज रफ्तार ऑटो और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक और ऑटो में बैठी एक बुजुर्ग सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई है।घायलों को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। दुर्घटना में ऑटो में बैठे कल्याण यादव निवासी बन्हेरा खुर्द और बाइक चालक मोहन लाल रावत उम्र 60 वर्ष निवासी हुसैनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!