Press "Enter" to skip to content

5 माह से नहीं मिला राशन, किया चक्काजाम, फ़ूड अधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर अनुविभाग के बदरवास गांव में ग्रामीणों ने भौंती-पिछोर रोड़ पर पत्थर रखकर जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से राशन की दुकान के संचालक ने राशन नहीं दिया है। ग्रामीणों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन वह खाद्य वितरण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच करने की बात पर अड़े रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवार के राशन को मिलीभगत कर दुकान के संचालक ने हड़प लिया है। कई ग्रामीण को तीन तो कई ग्रामीणों को पांच महीने का राशन नहीं मिला है। जबकि सरकार हर महीने उपभोक्ता को 2 महीने का खाद्यान्न दे रही है। एक फ्री वाला और एक पैसों वाला लेकिन बदरवास की जनता को ना फ्री वाला राशन मिल रहा है न ही पैसे वाला।

ग्राम पंचायत बदरवास में प्राथमिक लघु वनोउपज समिति मानपुरा के द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित हो रही है। जिसमें सेल्समैन व प्रबंधक की मिलीभगत के चलते कई महीने से गरीबों को राशन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन न मिलने की कई शिकायतें संबंधित अधिकारियों से की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजदूरी इतनी निकल नहीं रही है कि बच्चों का पेट भर सकें। प्राथमिक लघु वन उपज समिति मनपुरा के प्रबंधक अमर सिंह परिहार व सेल्समैन मिलकर गरीब जनता के कई माह के राशन को हड़प लिया गया है।

कई शिकायतें की पर नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त समिति द्वारा कई राशन की दुकानें संचालित की जाती हैं। इन पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे, इसकी शिकायतें भी हुई लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। यही वजह है कि दुकान संचालक के हौसले इतने बढ़ गए कि वह अब गरीबों के तीन से पांच माह के राशन को हड़पने लगा है।

फूड अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

फूड अधिकारी अभिषेक दुबे का कहना है कि बदरवास में ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम की सूचना प्राप्त हुई है जाम लगाने का कारण राशन न मिलना बताया गया है। वह स्वयं बदरवास गांव पड़ताल के लिए पहुंच रहे है। पड़ताल में जो तथ्य सामने निकलकर आएगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!