Press "Enter" to skip to content

गेंहूँ की फ़सल उजाड़ने को लेकर बरसाई लाठियाँ, पत्नी मां और भाई बचाने आए तो उन्हें भी पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी में चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चाचा और भतीजे के परिवार ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी। चाचा-भतीजे के इस झगड़े में पुरुष सहित परिवार की महिलाएं भी घायल हुई है। पिछोर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लहर्रा गांव में ब्रसभान लोधी और उसके चाचा जगदीश लोधी के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों ने अपने खेत में गेहूं की फसल की है। ब्रसभान ने बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर उसका चाचा जगदीश लोधी, इंदर सिंह, मीरन सिंह लक्ष्मीबाई खेत पर थे। वह भी अपने भाई नवल सिंह, भाई कृष्णा, पत्नी पानकुअंर और मां लक्ष्मी भी खेत पर काम कर रहे थे। तभी उसके चाचा ने विवाद की फिर से शुरुआत कर दी।

वीडियो बनाने पर भड़का चाचा का परिवार

ब्रसभान ने बताया कि उसके चाचा और परिजन मेरे खेत में खड़े गेंहू को उखाड़ने लगे, जब उन्हें रोका तो गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका वीडियो मेरे भाई द्वारा बनाया जा रहा था। इसी बात भड़के चाचा और उसके परिजनों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। मारपीट में वह और उसके दोनों भाई सहित पत्नी और मां को गंभीर चोटें आई है।

ब्रसभान लोधी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की। पिछोर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गईं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!