शिवपुरी के सबसे व्यस्ततम बाजार टेकरी में एक बिजली के ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट-सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में लगे बिजली के तारों में आग भड़क गई। गनीमत रही कि समय रहते दुकानदारों ने तत्काल शॉर्ट-सर्किट की सूचना बिजली विभाग में देकर बिजली सप्लाई बंद करा दी। इसके बाद मिट्टी पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार टेकरी बाजार पुलिस सहायता केंद्र के पास लगे ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ शॉर्ट-सर्किट हुआ था। तेज आवाज सुन दुकानदार घबरा गए। दुकानदार कपिल ने बताया कि आवाज सुनकर जब उन्होंने दुकान से बाहर आकर देखा तो बिजली ट्रांसफार्मर में लगे बिजली के तारों में आग भड़क रही थी। तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई को बंद कराया। इसके बाद पानी और मिट्टी डालकर बिजली के तारों में भड़की आग को बुझाया गया।
शिवपुरी का टेकरी बाजार शहर का सबसे व्यस्ततम बाजार माना जाता है। बाजार में संकरी गली होने के चलते अक्सर भीड़भाड़ बनी रहती है। इससे पहले भी आगजनी की कई घटनाएं इस बाजार में हो चुकी है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

बिजली ट्रांसफार्मर में भड़की आग, सबसे ज्यादा व्यस्तम बाजार हैं टेकरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment