शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के राजा की मुढे़री मार्ग पर तेज रफ्तार की वजह से हुए सड़क हादसे में एक घर का इकलौता चिराग बुझ गया.बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाकर जा रहा था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई.जिससे बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.तभी वहां से अपने काफिले के साथ गुजार रहे पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने मानवता का परिचय देते हुए अपना काफिला रोककर सड़क हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर घायल के इलाज में किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए मंत्री ने घायल के साथ एक कर्मचारी को भी कार में बैठाकर अस्पताल भेजा.लेकिन घायल ने अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.
सिर में चोट लगने की वजह से हुई युवक की मौत:
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के भौराना का निवासी
मलखान पुत्र उत्तम जाटव उम्र 26 वर्ष किसी काम से शिवपुरी गया था देर शाम को मलखान अपने घर लौट रहा था तभी राजा की मुड़ेरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से मलखान के सिर में चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई.
परिवार में इकलौता कमाने वाला था मृतक युवक:
बताया जा रहा है कि मलखान के पिता उत्तम जाटव की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है.मलखान अपने घर में इकलौता कमाने वाला था.सड़क हादसे में मलखान की असामयिक मृत्यु होने से उसकी पत्नी 3 बच्चियां मां और दो छोटी बहनें बेसहारा हो गई. मलखान खेती-किसानी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग,घायल को मंत्री ने अपने वाहन से पहुंचाया था अस्पताल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment