शिवपुरी: एक्सिस बैंक की कोलारस शाखा की तिजोरी से बैंक कर्मचारी ने 17.52 लाख रुपए पार कर दिए हैं। मैनेजर ने कॉल लगाकर पूछा तो तिजोरी ऑपरेटर (कस्टोडियन) नें कहा कि उसने कर्ज चुकाने के लिए रकम निकाली है। घटना मार्च 2022 की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायती आवेदन की जांच के बाद मामले में तिजोरी ऑपरेटर आसिफ अंसारी व उसके सहयोगी के खिलाफ अमानत में खयानत का अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
एक्सिस बैंक कोलारस शाखा के दीपेंद्र राजावत ने बैंक के सुलभ सिंह राजावत, रोहित शर्मा व आसिफ अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने 2 अप्रैल 2022 को आवेदन दिया था। पुलिस जांच में दीपेंद्र ने बताया कि वह एक्सिस बैंक शिवपुरी ब्रांच मैनेजर हैं और एफआईआर के लिए बैंक ने उन्हें अधिकृत किया है, लेकिन घटना की जानकारी क्लस्टर हेड भोपाल अमित सोनी को है। अमित सोनी ने बयान में बताया कि 7 मार्च 2022 तक तिजोरी ऑपरेटर आसिफ अंसारी व रोहित शर्मा कोलारस शाखा में कस्टोडियन (तिजारी ऑपरेट करने के लिए अधिकृत कर्मचारी) हैं।
रकम निकलने दो दिन बाद क्लस्टर हेड निरीक्षण करने बैंक शाखा पहुंचे तो पोल खुली: कोलारस शाखा में 9 मार्च के निरीक्षण में तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सुलभ राजावत ने बताया कि आसिफ अंसारी नहीं आया तो मोबाइल पर संपर्क किया। आसिफ ने तिजोरी की चाबी ड्रायर में रखी होना बताई। चाबी निकालकर रोहित शर्मा (दूसरे तिजोरी ऑपरेटर) के साथ ऑपरेट की तो पता चला कि 7 मार्च को बैंक बंद करने के समय तिजोरी में रखी राशि गिनी तो 17.25 लाख रु. कम पाई। आसिफ ने फोन पर मैनेजर से उक्त राशि स्वयं के कार्य के लिए निकालने की बात स्वीकारी और जल्द ही वापस तिजोरी में रखने का आश्वासन दिया, लेकिन आसिफ ने 9 मार्च को राशि नहीं रखी और उसी दिन क्लस्टर हेड अमित सोनी निरीक्षण करने आ गए। क्लस्टर हेड ने तिजोरी की राशि गिनवाई तो 17 लाख 52 हजार 139 रु. कम पाई गई। क्लस्टर हेड ने तुरंत वरिष्ठ कार्यालय सूचना दी। मैनेजर सुलभ राजावत ने कथन में क्लस्टर हेड के बयानों की पुष्टि की। आसिफ ने कहा था कि कर्ज चुकाने के लिए रकम निकाली है फिर आसिफ ने अपना फोन बंद कर लिया था।
आसिफ रकम पार करके वापस बैंक नहीं लौटा, दूसरे ऑपरेटर पर भी केस दर्ज
तिजोरी ऑपरेटर आसिफ के बाद दूसरा तिजोरी ऑपरेटर रोहित शर्मा था। इसलिए तिजोरी की जिम्मेदारी दोनों के पास थी। आसिफ अंसारी ने जानबूझकर तिजोरी की चाबी एक्सिस बैंक में अपने ड्रायर में रखकर छोड़ दी और फिर लौटकर नहीं आया। पुलिस जांच में तिजोरी ऑपरेटर आसिफ ने रोहित शर्मा की मिलीभगत से एक्सिस बैंक से 17.52 लाख रु. पार करके अमानत में खयानत का अपराध किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भादवि धारा 409, 120बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

एक्सिस बैंक की तिजोरी से 17.52 लाख रुपए पार, कर्ज चुकाने निकाले पैसे, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment