Press "Enter" to skip to content

शराब पार्टी कर रहे थे दो दोस्त, शराब नें रंग दिखाया तो सिर में एक दोस्त नें मार दीं सिर में ईट / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास के सड़बूड़ गांव में दो व्यक्ति संग बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में दोनों में झगड़ा हो गया। एक ने ईंट उठाकर दूसरे के सिर में मार दी। गंभीर रूप से घायल सीताराम को जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक सीताराम (50) पुत्र चीमा राम केवट निवासी सड़बूड़ बुधवार की रात करीब 10.30 बजे गांव के ही भगवानलाल पुत्र रतनलाल कोली के संग शराब पी रहा था।

किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। भगवानलाल ने ईंट उठाकर सीताराम के सिर में दे मारी। सीताराम के सिर में चोट लगने पर परिजन बदरवास अस्पताल ले गए। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर करना पड़ा। पुलिस ने भगवानलाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!