शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग में राशन की कालाबाजारी जोरों पर इससे पहले जनता राशन न मिलने की कई शिकायतें जिम्मेदार अधिकारियों को दर्ज करा चुके है। लेकिन अब जनप्रतिनिधियों ने भी राशन की कालाबाजारी की शिकायतें दर्ज कराई हैं। कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान सहित कोलारस जनपद पंचायत सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कनिष्ठ यंत्री पर आरोप लगाए हैं।
कलेक्टर से जनपद सदस्य ने की शिकायत दर्ज
कोलारस जनपद के वार्ड क्रमांक चार के जनपद सदस्य शिवकुमार चौहान ने आज कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपते हुए कनिष्ठ यंत्री खाद्य विभाग की शिकायत दर्ज कराई है। जनपद सदस्य का कहना है कि कोलारस के कनिष्ठ यंत्री खाद्य विभाग के नरेश कुमार मांझी द्वारा राशन की दुकान के संचालकों के साथ मिलकर उन्हें संरक्षण देकर भ्रष्टाचार कराया जा रहा है। कनिष्ठ यंत्री के द्वारा गरीब तबके के लोगों को मिलने वाले राशन पर डाका डाला जा रहा है। पीएम योजना के तहत व मुख्यमंत्री योजना के तहत मिलने बाले राशन में भी भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अधिकतर राशन की दुकानों से मुफ्त मिलने वाला राशन मिलीभगत के चलते नहीं बांटा जा रहा है कई बार इसकी शिकायतें दर्ज कराई गई है परंतु कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। जनपद सदस्य शिव कुमार चौहान ने खाद विभाग के कनिष्ठ यंत्री को हटाए जाने की मांग कलेक्टर से की है।
पंचायत मंत्री से की जनपद अध्यक्ष ने शिकायत
कोलारस अनुविभाग के खाद्य विभाग के कनिष्ठ यंत्री नरेश कुमार मांझी की शिकायत कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान के द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया से एक पत्र लिखकर की है। जनपद अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया गया था जिसमें हितग्राहियों ने राशन सामग्री नहीं बांटने की शिकायत दर्ज कराई थी। गरीब जनता को राशन को राशन माफियाओं द्वारा निगला जा रहा है राशन की कालाबाजारी में खाद्य विभाग के कनिष्ठ यंत्री का भी हाथ है। क्षेत्र की जनता राशन के लिए परेशान हो रही है। जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने कनिष्ठ यंत्री नरेश कुमार मांझी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की मांग पत्र के जरिए की है।
इनका है कहना
खाद्य विभाग कनिष्ठ यंत्री नरेश कुमार मांझी का कहना है कि जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान से मिलकर जिन हितग्राहियों ने शिकायत दर्ज कराई है सभी हितग्राहियों से बात कराने के बाद जनपद अध्यक्ष को संतुष्ट किया गया है शेष लगाए गए आरोप निराधार है। क्षेत्र में सभी राशन की दुकानों से हितग्राहियों को पूरा राशन वितरित किया जा रहा है।

राशन की कालाबाज़ारी को लेकर कनिष्ठ यंत्री पर आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment