शिवपुरी: जिले की भौंती थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा सड़क की रहने वाली एक महिला ने अपने ही दामाद पर चोरी के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है उसके शराबी दामाद ने घर के जेबरातों को चुरा लिया है।
महिला ने इसकी शिकायत भौंती थाना सहित शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से की है।
नयाखेड़ा सड़क की रहने वाली प्रभा लोधी ने अपने दामाद की शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। दामाद शराब पीकर उसकी बेटी को परेशान करने लगा था। बेटी के साथ मारपीट भी करने लगा था। इसी के चलते कुछ माह पहले उसकी बेटी अपने ससुराल से मायके आकर रहने लगी थी। दामाद बीच बीच मे शराब के नशे में घर आकर बेटी को भेजने की बात कहते हुए हंगामा करता था। उसने अपने दामाद से पहले शराब पीना छोड़ने की बात कही थी परन्तु दामाद नहीं माना। सात दिसम्बर की रात करीब 12 बजे एक चोर घर मे घुसा हुआ था। आहट होने पर जब उसने उठ कर देखा एक चोर घर से भागते हुए दिखाई दिया था। इसी दौरान उक्त चोर ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ा तो उसकी पहचान उसके दामाद के रूप में कर ली थी। सोचा था कि दामाद शराब के नशे में घर मे घुस आया होगा। लेकिन जब घर दूसरे कमरे में जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ पड़ा था। बक्से में रखे सोने चांदी के जेबरात गायब थे। वह समझ चुकी थी कि उसके दामाद चोरी के इरादे से घर मे घुसा और चोरी करके भाग गया। अपने चोर दामाद की शिकायत महिला ने भौंती थाना सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचकर दर्ज कराई है।

शराब के नशे में घर में घुसा दामाद झुमकी, मंगलसूत्र, बिछिया ले उड़ा, सास बोलीं बेटी को करता हैँ परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment