Press "Enter" to skip to content

गुजरात चुनाव में मिली जीत पर बोली मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया / Shivpuri News

गुजरात की जनता ने साबित किया कि उन्हें पीएम मोदी पर गर्व है

शिवपुरी से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंची यहां उन्होंने

सर्किट हाउस पर पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से चर्चा की उसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ प्ले ग्राउंड पर पहुंचकर 13 दिसंबर को शिवपुरी में होने जा रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

गुजरात की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है

मीडिया से चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि गुजरात चुनाव में जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है और उन्होंने साथ ही साथ कहा की नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे है और गुजराती लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है आज गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर वह उभर कर आया है.गुजरात के लोगो ने वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखा दिया है कि जनता का उनपर पर कितना विश्वास है.

सीएम के दौरे को लेकर अलर्ट नजर आ रहे हैं अधिकारी

शिवपुरी में 13 दिसंबर को सीएम शिवराज सिंह के संभावित दौरे को लेकर जहां एक ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है.वही सीएम के दौरे को लेकर अधिकारियों में घबराहट बनी हुई है.दरअसल पिछले कुछ दिनों में सीएम शिवराज सिंह चौहान जिन जिलों में गए है,वहां लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर त्वरित कार्यवाही की गई है, जिससे उन पर गाज भी गिरी है.इससे जिले के अधिकारी भी दहशत में हैं. कहीं मुख्यमंत्री के सामने लापरवाही उजागर होने पर उन पर भी गाज ना गिर जाए. ऐसे में जिले में पदस्थ सभी अफसर पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहे हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!