शिवपुरी: कोटा-झांसी नेशनल हाइवे पर मिट्टी से भरा लोडिंग ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से ड्राइवर दब गया, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई और एक युवक घायल हुआ है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अमोला थाना क्षेत्र में लगभग 12 बजे हुआ।
तीन पहिया ऑटो लोडिंग सुरवाया से करैरा की ओर मिट्टी भरकर ले जा रहा था। इसी दौरान अमोला गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो में लदी मिट्टी को हटाया, इसके बाद ऑटो के नीचे दबे ड्राइवर को बाहर निकाला। मृतक ऑटो ड्राइवर का नाम मुकेश बंजारा पुत्र कमर लाल बंजारा निवासी सुरवाया है। इस हादसे में ऑटो में बैठा उसका रिश्तेदार हनुमान बंजारा पुत्र गोपी बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अमोला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment