Press "Enter" to skip to content

सिरसौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही डॉक्टर, दिन में देता हैँ सेवाएं, विधायक से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा आदर्श ग्राम सिरसौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसोद की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव ने रात 8 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विधायक को मौके पर स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट सहित सफाई कर्मी मिले। वहीं विधायक ने रात्रि ड्यूटी को लेकर डाक्टर संबंधित जानकारी ली तो स्टाफ कर्मियों ने बताया की यहां एक ही डॉक्टर की पदस्थापना है, वो दिन में आकार अपनी सेवाएं देते हैं। इतना सुन विधायक ने रात्रि में इमरजेंसी एक्सीडेंट, डिलीवरी या केस आने पर डाक्टर को लेकर सवाल किया तो स्टाफ कर्मियों ने बताया की इमरजेंसी केस होने पर जिला चिकित्सालय को रैफर किया जाता है।

वहीं अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों व अटेंडरों से विधायक ने बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। वहीं विधायक ने फोरलेन पर हो रही दुर्घटनाओं में इमरजेंसी पड़ने पर निर्देशित किया है कि दुर्घटना में हुए घायलों को सेवाएं देने के लिए 108 एंबुलेंस को अस्पताल पर ही रखें, ताकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना पॉइंट पर पहुंच सके। इसी दौरान विधायक के निरीक्षण में जिला पंचायत सदस्य हेमलता हरिकृष्ण बघेल, रामवीर बघेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!